फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास ध्वस्त होने से जोशीमठ बाजार में लग रहा जाम

विज्ञापन
जोशीमठ नगर में जाम के झाम से परेशान हो रहे बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्री। बाजार में दिनभर बनी हु? - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
ग्यारह दिन से ध्वस्त पड़े नृसिंह बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य अभी तक पूरा न होने के कारण तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों के वाहनों की आवाजाही जोशीमठ से कराई जा रही है। ऐसे में जोशीमठ बाजार में दिनभर जाम लग रहा है। साथ ही घंटों जाम के कारण तीर्थयात्रियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ रहा है। यात्री समय से धाम आ-जा नहीं पा रहे हैं। वहीं कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने बाईपास मार्ग के सुधारीकरण के लिए एक माह का समय मांगा है।
विज्ञापन

30 सितंबर को बारिश से नृसिंह मंदिर बाईपास मार्ग का करीब 32 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। ऐसे में बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के वाहनों की आवाजाही जोशीमठ बाजार से कराई गई। वाहनों की अधिक दबाव बढ़ने के कारण जोशीमठ बाजार में आए दिनों वाहनों का जाम लग रहा है। कोतवाली जोशीमठ के कोतवाल राजेंद्र खोलिया का कहना है कि मुख्य बाजार में यातायात को नियंत्रित करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, लोनिवि के अवर अभियंता प्रेम पंत का कहना हे कि बाईपास मार्ग को सुधारने में लगभग एक माह का समय लग सकता है। यहां मार्ग पर पुश्ता निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें