फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गांवों में बढ़ने लगा पेयजल संकट, टैकरों के पानी से नहीं बुझ रही प्यास

Thu, 13 Jun 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के सेमी ग्वाड़ में टैंकर से पानी भरते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुडियाणी गांव की अनुसूचित जाति बस्ती के 15 से अधिक परिवार झेल रहे दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/थराली/नारायणबगड़। ब्लॉक के पुडियाणी गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जल संस्थान टैंकरों से आपूर्ति कर रहा है लेकिन लोगों को पानी पूरा नहीं पड़ रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पानी न आने से अनुसूचित जाति के 15 से अधिक परिवार पेयजल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की।
पुडियाणी के प्रेम लाल, पंकज शर्मा, अनिल कुमार आदि ने कहा कि एक सप्ताह से गांव में पानी नहीं आ रहा है। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता और एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। दूसरी ओर नगर के सेमीग्वाड में भी पेयजल संकट बना है। थराली के नगर पंचायत के अंतर्गत सिमलसैण वार्ड के लोग तीन सप्ताह से पेयजल संकट झेल रहे हैं। लीलानंद चंदोला, राजेंद्र प्रसाद, गणेश दत्त, अनिल चंदोला, गीता देवी, उषा देवी, पार्वती देवी गंगा देवी, सुमित्रा देवी आदि ने कहा कि यदि जल्द समस्या हल नहीं की गई तो अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना देंगे।
विज्ञापन

वहीं नारायणबगड़ के केवर समेत कई गांवों में बीते एक पखवाड़े से समस्या बनी है। जल संस्थान की ओर से टैंकर से की जा रही जलापूर्ति लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। मुख्यालय की एक पेयजल योजना का स्रोत अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पड़ा है तो दूसरी योजना नारायणबगड़-भगोती मार्ग के सुधारीकरण कार्य से क्षतिग्रस्त हो जा रही है। व्यापारी जगदीश सती, मनोहर ढोण्डियाल, रामसिंह मेहरा आदि ने कहा कि जलसंस्थान की ओर से लगाए एक टैंकर से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


कोट
- क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने का काम किया जा रहा है लेकिन बार-बार लाइनों के टूटने से जलापूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में फिलहाल टैंकर के जरिए पानी की व्यवस्था की जा रही है। - पंकज सिंह, अवर अभियंता, जलसंस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें