फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अस्पताल परिसर में आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से मरीज परेशान

Thu, 13 Jun 2024 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




गोपेश्वर। जिला अस्पताल परिसर में नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों से मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार परिसर में दोपहिया वाहनों को खड़ा न करने के लिए साइन बोर्ड भी स्थापित किए गए। इसके बाद भी लोग वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े कर रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने कहा कि अस्पताल परिसर में दोपहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यहां एंबुलेंस व अस्पताल स्टाफ के वाहनों को ही पार्किंग में जगह दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें