फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन

विज्ञापन
गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर मंहगाई को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी के बौराड़ी, चंबा, नरेंद्रनगर, घनसाली, चमियाला, लंबगांव और कंडीसौड़ में धरना दिया। उन्होंने खाली गैस सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का वादा किया था। लगातार महंगाई बढ़ रही है क्या यही अच्छे दिन है। उन्होंने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

नई टिहरी के र्साइं चौक बौराड़ी में शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौड़ियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में धरना दिया। उन्होंने कहा पहले तो सरकार ने 30 रुपये तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए और अब चुनावी वर्ष में पांच रुपये दाम घटाकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। रसोई गैस के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। धरने पर पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, ज्योति प्रसाद भट्ट, आनंद सिंह बेलवाल, लखवीर चौहान, मुशर्रफ अली, मुर्तजा बेग, किशोर मंद्रवाल, सतीश चमोली, प्रदीप भट्ट, संतोष आर्य बैठे रहे। दूसरी ओर कंडीसौड़ में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और लंबगांव में जिलाध्यक्ष राकेश राणा, ब्लॉक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर डा. वीरेंद्र सिंह रावत, श्याम सिंह चौहान, मुकेश रतूड़ी, सुमन बिष्ट, कमला देवी, पिंगला देवी और जशोदा देवी बैठी रही।
नंदप्रयाग/गोपेश्वर। नंदप्रयाग में पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कठैत, पीसीसी सदस्य अनिल कठैत, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, विनोद रावत, मनोज रावत, शैलेंद्र बिष्ट, सभासद संजय कंडेरी आदि मौजूद थे। गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर सिंह बर्त्वाल, अरविंद नेगी, दीवान सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी रवींद्र नेगी और मनीष नेगी आदि मौजूद थे। जोशीमठ, पोखरी, घाट क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। यहां जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सोनला पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन किया। गौचर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में कमेड़ा पेट्रोल पंप पर हरीश नयाल, एमएल राज, मनीष कोहली, गौरव कपूर, जगदीश कनवासी, सुनील शाह, गिरीश शाह, मदनलाल टम्टा, अर्जुन नेगी, शिवलाल भारती, बिभांशु वर्तवाल आदि ने प्रदर्शन किया।
महंगाई के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
पौड़ी/श्रीनगर। कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अंतरिम कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष नेगी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जनता को महंगाई के बोझ तले दबाने और चंद पूंजीपतियों की जेब भरने के सिवा कोई कार्य नहीं किया है। कांग्रेसियों ने सरकार से जल्द महंगाई नियंत्रित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य कुलदीप रावत, मुकेश बिष्ट, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, तामेश्वर आर्य, ऑस्कर रावत, आशीष नेगी आदि शामिल थे। श्रीनगर में प्रदर्शन करने वालों में पीसीसी सदस्य वीरेंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, भगत डागर, विजय रावल, रघुवीर, संजय कुमार, राजेेंद्र रावत, अंजू भट्ट व सुधांशु नौडियाल आदि शामिल थे। संवाद
नारेबाजी की
चिन्यालीसौड़/नौगांव/पुरोला। नागणी स्थित पेट्रोल पंप पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पीएम के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड, जिला उपाध्यक्ष मदन भंडारी, नंदकिशोर, राहुल रावत, केशव बिष्ट, अभिजीत नेगी, भूपेन्द्र बिष्ट, विनोद, अतुल सिंह, सुमनदीप, राहुल सोनी, इंद्रेश, गणेश आदि मौजूद रहे। पुरोला व नौगांव में भी महंगाई तथा ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में राम प्रसाद सेमवाल, दीवान असवाल, दयाचंद रमोला, राजेश रावत, रमेश इंदवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी, किशन सिंह, प्रकाश कुमार, रेखा नौटियाल, दिनेश उनियाल आदि मौजूद थे। संवाद
जिला मुख्यालय में नहीं हुआ विरोध प्रदर्शन
उत्तरकाशी। महंगाई व डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोई प्रदर्शन नहीं किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत ने बताया कि वह स्वयं और नगर अध्यक्ष दोनों शहर से बाहर हैं, जिस वजह से विरोध प्रदर्शन नहीं हो पाया। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें