फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिक्षकों की तैनाती के लिए प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2023 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
अटल आदर्श इंटर कॉलेज देवाल में ​शिक्षकों की मांग को लेकर अ​भिभावक संघ का धरना- प्रदर्शन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज देवाल के अभिभावक संघ और महिलाओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

कहा, लंबे समय से कर रहे हैं शिक्षकों की तैनाती की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। अटल आदर्श इंटर कॉलेज देवाल के अभिभावक संघ और महिलाओं ने शिक्षकों की तैनाती और स्कूल भवन की मांग को लेकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावक संघ ने कहा कि इस विद्यालय में पांच साल से अंग्रेजी के प्रवक्ता सहित कई विषय के शिक्षक नहीं हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लंबे समय से शिक्षकों की तैनाती की मांग कर रहे हैं लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बुधवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद सोनी के नेतृत्व में अभिभावक संघ और महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षकों के सभी रिक्त पदों को भरने, विद्यालय भवन, एनसीसी की स्वीकृति की मांग उठाई। अभिभावक संघ ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र शिक्षकाें की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में आनंद मिश्रा, बसंती देवी, पुष्कर बिष्ट, शांति, खष्टी, खिल्पा, दीपा, हेमा, मीना, देवकी, पूनम, आरती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें