युवती की हत्या के आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। मृतका के परिजनों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
13 अक्तूबर को एक युवती का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में मिला था। मृतका के पिता ने पटवारी चौकी में गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। डीएम ने 26 अक्तूबर को इस प्रकरण को रेगुलर पुलिस को सौंपा, लेकिन एक माह से अधिक समय बाद भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। देवराम वर्मा, नंदा देवी, खिलाफ दानू, लक्ष्मण कुमार, जगदीश कुमार, खिलाफ राम, महेंद्र राम, दुलब राम, गोविंद राम, हयात राम, सुरेश कुमार, आलम राम ने सीएम को ज्ञापन भेजकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने और सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।