फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायत की भूमि पर डाला मलबा, 82 हजार का लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन ल्वाणी-कांडेई लगा ताजपुर सड़क के बाद अब निर्माणाधीन कोटेड़ा-मोपाटा सड़क का मलबा वन पंचायत व सिविल भूमि में डाला जा रहा है। मलबा डालने पर वन विभाग ने कार्यदायी संस्था पर 82782 का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन की ओर से डंपिंग जोन न बनाने से निर्माणाधीन सड़कों का मलबा वन पंचायत की भूमि में फेंका जा रहा है। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ इसकी जांच कर चुके हैं। इसके बाद डीएफओ ने रेंज अधिकारी को अन्य सभी सड़कों की जांच करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को रेंज अधिकारी टीएस बिष्ट ने निर्माणाधीन कोटेड़ा-मोपाटा सड़क की जांच की। उन्होंने कहा कि सड़क का मलबा डंपिंग जोन में न डालकर वन पंचायत की भूमि पर फेंका गया है। कार्यदायी संस्था एनपीसीसी पर 82782 का जुर्माना लगाया गया है। कहा कि अब सौरीगाड़ सड़क की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें