फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा में गिरा ट्रक, दो की मौत

Fri, 13 Nov 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात जोशीमठ माल छोड़कर रामनगर लौट रहा ट्रक कर्णप्रयाग के पास उमट्टा मोड़ पर 100 मीटर नीचे अलकनंदा में जा गिरा। ट्रक में सवार दोनों लोग ट्रक से छिटककर अलकनंदा के किनारे जा गिरे।
विज्ञापन


हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नदीम पुत्र छोटे मियां और मुसारिक पुत्र जिसारत दोनों निवासी रामनगर के रूप में हुई है।

घटना का पता शुक्रवार सुबह लगा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद लंगासू चौकी पुलिस और कर्णप्रयाग कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर अलकनंदा के किनारे से दोनों शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम विवेक प्रकाश, एसओ पीसी भट्ट ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ट्रक में केवल दो ही लोग सवार थे, जो संभवत: चालक और परिचालक हो सकते हैं। ब्यूरो

रेस्क्यू के दौरान बेहोश हुआ जवान
जब लंगासू पुलिस चौकी का जवान संजय सिंह रेस्क्यू करने पहुंचा तो वह अचानक बेहोश हो गया। पुलिस के जवानों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां संजय का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें