फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में पांव फंसने से महिला हुई घायल

Mon, 02 Jan 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
गोपेश्वर में हेलीकॉप्टर के देरी से पहुंचने पर दर्द से तड़फती घायल महिला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में सोमवार को एक महिला बस से उतरते वक्त गंभीर रुप से घायल हो गई। महिला को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकाप्टर से देहरादून भेज दिया गया है। हेलीकाप्टर आने में देरी के चलते महिला करीब चार घंटे तक ट्रामा सेंटर परिसर में दर्द से तड़पती रही।
विज्ञापन


अपराह्न करीब दो बजे हेलीकाप्टर के आने के बाद महिला को देहरादून पहुंचाया गया। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे बाटुला गांव की सतेश्वरी देवी पत्नी जगदंबा प्रसाद जोशी अपने भतीजे को बस में बैठाने के लिए मायापुर बाजार आई थी। बस से उतरते वक्त महिला का एक पांव बस में ही फंस गया, जिससे उस पर गंभीर चोटें आ गई।

भारी रक्तस्राव होने के कारण परिजनों ने सुबह करीब दस बजे उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने परिजनों को उसे तत्काल हायर सेंटर रेफर करने के लिए कहा। प्रशासन की ओर से हेलीकाप्टर की व्यवस्था की गई, लेकिन हेलीकाप्टर अपराह्न दो बजे गोपेश्वर पहुंचा, जिससे महिला करीब चार घंटे तक इलाज के लिए तड़पती रही।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विराज शाह का कहना है कि हेलीकाप्टर देरी से पहुंचा। महिला को जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी कक्ष में पूरा इलाज दिया गया। जब हेलीकाप्टर पहुंचा तो एंबुलेंस से महिला को स्टेडियम तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें