गौचर। नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व के वन संरक्षक और निदेशक पंकज कुमार ने वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए वन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जंगलों को आग से बचाने के लिए मोबाइल फायर क्रू स्टेशनों में आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए कहा।
केदारनाथ वन प्रभाग के वन विश्राम गृह में आयोजित बैठक में निदेशक ने चारधाम यात्रा मार्गों पर वनाग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के भी निर्देश दिए। ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुरक्षा महसूस न हो। कहा कि वनों में आगजनी की घटना के शुरुआत में ही आग बुझाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि आग विकराल न हो। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग अभिमन्यु, उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर व कामिनी आर्य, वन क्षेत्राधिकारी धनपुर रेंज शिवांगी डिमरी, वन क्षेत्राधिकारी नागनाथ रेंज नवल किशोर नेगी आदि मौजूद थे। संवाद