गोपेश्वर। एसडीएम चमोली राजकुमार पांडेय ने बुधवार को दशोली ब्लॉक के हरमनी गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई और खुद भी की। 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर गेहूं की क्रॉप कटिंग की गई जिसमें 5.55 किलो बालियों का उत्पादन हुआ।
क्रॉप कटिंग के आधार पर जिले में फसलों की औसत उपज के लिए आंकड़े तैयार किए जाते हैं। प्रत्येक राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र में क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया जाता है जिसमें 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर फसल के बीज लिए जाते हैं और उन्हें 15 दिनों तक सुखाने के बाद तोला जाता है। इसके आधार पर फसल बीमा की राशि व न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक नीरज स्वरूप, काश्तकार सिद्धि देवी और लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद