फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली : 34 पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले होंगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन कई विधानसभा क्षेत्र बर्फ से ढके हुए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनावों के लिए चमोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 34 पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में नौ, थराली विधानसभा क्षेत्र में 11 और कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 14 पोलिंग बूथ हैं। यहां पहुंचने के लिए मतदान पार्टियों को दो दिन पहले रवाना होना होगा। यह पार्टियां 12 फरवरी को गंतव्य को रवाना होंगी। यह सभी पोलिंग बूथ सर्वाधिक दूरी वाले हैं, साथ ही कई जगहों पर पैदल भी चलना होता है लेकिन पोलिंग पार्टियों को बिना किसी जगह पर रुके पोलिंग बूथ तक पहुंचना होगा। साथ ही अन्य पोलिंग पार्टियां 13 फरवरी को रवाना होंगी। इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय की ओर से बर्फ से ढके पोलिंग बूथों की सूची भी तैयार की गई है। इसके तहत तीनों विधानसभा क्षेत्र में 37 पोलिंग बूथ बर्फ से ढके हैं, जिसमें बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के 15, थराली क्षेत्र के 16 और कर्णप्रयाग क्षेत्र में छह पोलिंग बूथ शामिल हैं। साथ ही सर्वाधिक पैदल दूरी वाले बूथों पर बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के डुमक गांव का बूथ सबसे दूर है। यहां 20 किमी पैदल चलना होता है। थराली क्षेत्र में विधानसभा का तोरती और कनोल 12-12 किमी पैदल दूरी पर है। जबकि कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सकंड और एंड गांव का पोलिंग बूथ छह-छह किमी की पैदल दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें