फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घर पर छापा मारकर 11 पेटी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में शराब का प्रयोग रोकने के लिए पुलिस ने इन दिनों सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पोखरी पुलिस ने एक घर में छापा मारकर 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। हालांकि छापे की भनक लगते ही रात का फायदा उठाकर मकान मालिक फरार हो गया।
विज्ञापन

पोखरी थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार रात को एसआई अंकित नौटियाल के नेतृत्व में एसटीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने शरणाचाई गांव में देवेंद्र सिंह राणा के मकान पर छापा मारा। यहां 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि रात का फायदा उठाकर भवन स्वामी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। मकान मालिक देवेंद्र सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार दिगंबर नेगी, एसओजी इंस्पेक्टर मनोज नेगी और एसएफटी के डिप्टी रेंजर मनोज नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें