फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से बागेश्वर जा रही कार खाई में गिरी, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से बागेश्वर जा रही एक ऑल्टो कार कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क से 40 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में सभी पांच लोग घायल हो गए। घायलों को 108 और पुलिस के वाहन से सीएचसी थराली लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बागेश्वर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि बुधवार को ऑल्टो कार देहरादून से बागेश्वर जा रही थी कि इसी दौरान कार दोपहर अनियंत्रित होकर कुलसारी के पास सुनला में सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में गोपाल राम (64) निवासी-जखेड़ा बागेश्वर, आनंद सिंह भंडारी (62) निवासी काफलीगैर बागेश्वर, चालक गोकुल सिंह बोरा (53) पुत्र मोहन सिंह बोरा, बैड़ीबगड़ झिरोली बागेश्वर, बालाराम (54) पुत्र दीवानराम, सिरौली बागेश्वर व गणेश उपाध्याय (45) पुत्र देवी दत्त, बांजा खरकटम्टा बागेश्वर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बागेश्वर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें