फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। तीन दिनों तक रही भारी बारिश के बाद पीपलकोटी, बिरही, हेलंग, पाखी, टंगडी आदि पड़ावों में बिजली और पानी की किल्लत बढ़ गई है। पीपलकोटी पेयजल योजना के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित है। यहां टेंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। बिजली की आंखमिचौली से भी तीर्थयात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

जोशीमठ से आगे बदरीनाथ हाईवे 18 अक्तूबर से बंद है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सात मशीनें और सौ से अधिक मजदूर हाईवे को खोलने में जुटे हुए हैं। हाईवे बंद होने से तीर्थयात्रियों को पीपलकोटी, बिरही, जोशीमठ, हेलंग, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में रोका गया है। लेकिन बिजली, पानी और संचार की लचर सेवा से यात्री परेशान हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शाह ने बताया कि पीपलकोटी बाजार में 18 अक्तूबर को रातभर बिजली गुल रही। पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। अब भी बिजली की आंखमिचौली जारी है। पानी के लिए टेंकर की व्यवस्था की गई है, लेकिन होटलों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। बिरही, पाखी और टंगणी में भी बिजली और पानी की समस्या है। इन पड़ावों में संचार सेवा भी सुचारु काम नहीं कर रही है।
---------
तीन दिनों से फंसे हैं महाराष्ट्र के 200 भक्त
जोशीमठ। माणा गांव में बृहस्पतिवार को सरस्वती मंदिर का उद्घाटन होना है। इस आयोजन में शामिल होने महाराष्ट्र से आया करीब 200 भक्तों का जत्था तीन दिनों से जोशीमठ और पीपलकोटी में फंसा है। इन्हीं भक्तों को सरस्वती मंदिर में पूजा की तैयारी करनी है। लेकिन बदरीनाथ हाईवे बंद होने से वे आगे नहीं जा पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें