फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद स्कूल की बजी घंटी और कक्षाओं में शुरू हुई पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण बंद हुए प्राथमिक विद्यालय करीब डेढ़ साल बाद खुले तो बच्चों के शोर-शराबे से स्कूलों का सन्नाटा टूटा और अध्यापक भी प्रसन्न नजर आए। स्कूल पहुंचने पर सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, हाथ सैनिटाइज किए गए और मास्क पहनने के बाद ही कक्षा-कक्षाओं में बैठाया गया। स्कूल की घंटी आवाज सुनकर छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। जहां कमरों में कक्षाएं चलीं वहीं मैदान में बच्चों ने कई खेल भी खेले। गाइडलाइन के मुताबिक हर दिन विद्यालय तीन घंटे ही खोले जाएंगे।
विज्ञापन

चमोली जिले में करीब 927 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और 178 प्राथमिक स्तर के प्राइवेट विद्यालय हैं। मंगलवार को सभी विद्यालय खोल दिए गए। शिक्षा विभाग के अनुसार पहले दिन करीब 74 प्रतिशत छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। पोखरी के खंड शिक्षा अधिकारी भास्कर चंद्र बेवनी ने बताया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई है। कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं।
वहीं कर्णप्रयाग, सिमली, आदिबदरी, लंगासू, नौटी, नंदासैंण में भी कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के स्कूल खुले। सुनीता, अनीता, रजनी, बीरेंद्र, उमेश, गणेश समेत कई अभिभावकों ने बच्चों को तैयार किया और तिलक लगाकर उनको स्कूल तक भेजने गए। सरस्वती शिशु मंदिर देवाल में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। प्रधानाचार्य भगवती गोस्वामी तिलक लगाकर स्कूली बच्चों का स्वागत किया। वहीं देवाल ब्लॉक के 83 प्राथमिक स्कूल में छात्र-छात्राएं पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग में पहले दिन विद्यालयों में 80 फीसदी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राप्रावि रुद्रप्रयाग, खुरड़, भाणाधार, नरकोटा, खांकरा, रामपुर, खुमेरा, गुप्तकाशी, रामपुर, ऊखीमठ, तिलवाड़ा, खेड़ाखाल, गहड़खाल, फतेहपुर सहित जिले में सभी 526 सरकारी प्राथमिक स्कूलों का संचालन शुरू हुआ। डीईओ माध्यमिक एलएस दानू ने बताया कि जिले में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत 12266 छात्र-छात्राओं में 9692 उपस्थित हुए।
टिहरी : 59 प्रतिशत रही उपस्थिति
नई टिहरी। लंबे समय बाद स्कूल खुलने पर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। स्कूल पहुंचने पर सबसे पहले छात्र-छात्राओं के हाथ सैनिटाइज किए गए। छात्र संख्या कम होने के कारण पहले दिन स्कूल में शारीरिक दूरी का पालन करने में कोई दिक्कतें नहीं आई। डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट ने बताया कि जिले के विद्यालयों में 59 फीसदी छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।
स्कूल खुलने से बच्चे उत्साहित
पौड़ी/श्रीनगर। मंगलवार को जिले के सभी प्राथमिक स्कूल खुलने बाद स्कूलों में रौनक देखने को मिली। इस दौरान स्कूलों में कोविडगाइड के सभी नियमों का पालन किया गया। स्कूलों में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं श्रीनगर में भी बच्चे स्कूल आने के लिए उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें