फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवराड़ा पहुंची नंदा देवी की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिवर्ष भाद्रपद की जन्माष्टमी से शुरू होने वाली नंदा देवी लोकजात यात्रा अपने बीस पड़ाव पूरे करने के बाद सोमवार को सिद्धपीठ देवराड़ा में गर्भगृह में प्रवेश कर गई। इसके साथ ही नंदा देवी लोकजात यात्रा का समापन हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को जैसे की मां नंदा की डोली अपने ननिहाल देवराड़ा पहुंची तीस से अधिक गांव के श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए। इसके बाद विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पंडित पारेश्वर दत्त देवराड़ी और कुरूड़ के पुजारियों द्वारा मां की मूर्ति को गर्भ गृह में प्रतिष्ठित किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल, रणजीत सिंह, अब्बल गुंसाई, धनराज सिंह, पार्वती देवी, पान सिंह, पुष्पा देवी, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें