कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी व पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी को अपनी व्यथा सुनाते हाट गांव के परियो?
- फोटो : GOPESHWAR
हाट गांव पहुंचे कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि टीएचडीसी और जिला प्रशासन ने हाट गांव के लोगों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावितों के साथ है। यदि ग्रामीणों को छत मुहैया नहीं कराई गई तो कांग्रेस भी उनके साथ आंदोलन शुरू कर देगी।
विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित हाट गांव में पिछले माह टीएचडीसी ने प्रशासन की मौजूदगी में लोगों के मकानों को जेसीबी से तुड़वा दिया था, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। बुधवार को कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी हाट गांव पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। खंडूड़ी ने कहा कि ग्रामीणों के साथ अन्याय हुआ है, जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने साथ हुई आप बीती कांग्रेस नेताओं के सामने रखी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष भुवन लाल शाह, जिला मंत्री प्रभाकर भट्ट, चंदू पंवार, सोशल मीडिया प्रभारी सतेंद्र नेगी, बंड विकास संगठन के महामंत्री हरिदर्शन रावत, विवेकानंद हटवाल आदि मौजूद थे।