गैरसैंण। राजकीय जूनियर हाईस्कूल स्यूंणी मल्ली की छात्रा हेमलता ने राष्ट्रीय साधन सह-योग्यता के तहत श्रीदेव सुमन एवं डा. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। हेमलता ने 200 में से 150 अंक प्राप्त किए हैं।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना के तहत प्रदेश मेें 44 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। हेमलता ने यह परीक्षा पिछले वर्ष दी थी जब वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। अभी वह नवीं कक्षा में है और उसे यह छात्रवृत्ति हाईस्कूल पूरा करने तक मिलेगी। प्रधानाचार्य नंदलाल यादव, शिक्षक घनश्याम ढौडियाल, जयमल सिंह रावत ने कहा कि हेमलता प्रतिभावान छात्रा है और वह हमेशा अव्वल रही है। हेमलता की सफलता पर उनके पिता मोहन सिंह और माता देवकी देवी, धीरज सिंह, देवेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, जसवंत बिष्ट और जमन बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।