कर्णप्रयाग। ब्लॉक के डिम्मर-सिमली मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन मोटर पुल का कार्य बंद होने पर ग्रामीणों में रोष जताया।
डिम्मर के पूर्व प्रधान शैलेंद्र प्रसाद डिमरी और सावित्री देवी डिमरी, नरेश चंद्र खंडूड़ी, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि पट्टी कपीरी और चांदपुर के दर्जनों ग्राम पंचायतों को सड़क सुविधाएं देने के उद्देश्य से डिम्मर-सिमली मोटर मार्ग पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली। 9 करोड़ 52 लाख की लागत से बनने वाले मोटर पुल के निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी लोनिवि गौचर की दी थी, लेकिन कार्यदायी विभाग की ओर से 15 दिनों से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। ऐसे में ग्रामीणों को समय से सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा यदि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता एमएस रावत ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार को समय से कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित कर दिया जाएगा।