फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नदी का जलस्तर बढ़ने पर 17 परिवार छोड़ देते हैं घर

Mon, 05 Aug 2024 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदाकिनी के कटाव से कुमारतोली मोहल्ले को बना है खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नंदानगर (चमोली)। रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से नंदाकिनी नदी से कुमारतोली और नागबगड़ मोहल्ले को खतरा बना हुआ है। यहां नदी से लगातार कटाव हो रहा है। स्थिति यह है कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर 17 परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं। स्थानीय लोगों ने मोहल्ले के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नंदानगर में नंदाकिनी नदी किनारे आवासीय बस्ती के साथ ही कई विद्यालय और सरकारी कार्यालय स्थित हैं। नंदाकिनी के तेज बहाव से लगातार भू-कटाव हो रहा है जिससे इन क्षेत्रों में रहने वालों के लिए खतरा बना है। वहीं नागबगड़ में चुफला नदी भी नंदाकिनी में मिलती है जिससे नदी का बहाव और भी तेज हो रहा है। यहां पर आवासीय बस्ती के साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसजीआरआर इंटर कॉलेज, नंदानगर ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय, पशुपालन विभाग और नंदानगर थाना स्थित है। पिछली बरसात में नदी से यहां भारी कटाव हुआ था जो घरों तक पहुंच गया था। स्थानीय निवासी पूर्व प्रधान मंजू रतूड़ी, अमर सिंह बिष्ट, सुखवीर रौतेला आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नदी कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग उठाई। कहा कि नदी से नंदानगर बाजार को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें