फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल में हुआ बस हादसा 14 लोग हुए घायल

Thu, 28 Nov 2013 08:56 PM IST
अमर उजाला,गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग से नागजगई जा रही लोकल बस केदारनाथ हाईवे पर कुंड पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल, सीएचसी अगस्त्यमुनि और गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया है। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग से नागजगई बृहस्पतिवार शाम लिए चली बस शाम करीब सवा छह बजे अनियंत्रित होकर कुंड में उत्तराखंड जल विद्युत निगम के दफ्तर के निकट खाई में जा गिरी।

एक घायल ने बताया कि दुर्घटना से कुछ पहले सामने से आ रहे वाहन के कारण शासद बस चालक उसे बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा। घायलों की चीख पुकार सुनने पर समीप ही रह रहे बीआरओ के मजदूर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार एसपी उनियाल, पुलिस फोर्स और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसडीएम तिवारी ने बताया कि सात घायलों को गुप्तकाशी और सात को जिला अस्पताल भेजा गया है।

गुप्तकाशी में भर्ती घायल
सुरेंद्र गोस्वामी व विवेक गोस्वामी (गौरीकुुंड), बीना शुक्ला(नागजगई), प्रियंका बाजपेयी (फेगू), राकेश कंसवाल(घनसाली टिहरी), पूर्ति (ल्वारा) व लखपत सिंह(चिलौंड)
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि व जिला अस्पताल भेजे गए लोग
वाहन चालक(नाम पता अज्ञात), शरीफ मोहम्मद व उसकी पत्नी अमीना बेगम (चंबा हिमाचल प्रदेश), जगदीश(कोटमा)। इसके अलावा तीन लोगों का नाम पता-अज्ञात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें