अगर सब ठीक रहा तो प्राकृतिक सौंदर्यता को समेटे कुमाऊं-गढ़वाल का प्रवेश द्वार रामनगर जल्द ही मिनी फिल्म सीटी बनेगा। प्रदेश की पयर्टन मंत्री अमृता रावत ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
पयर्टन मंत्री का तर्क है कि बड़े बैनर तले बनने वाली फिल्मों में अधिक दृश्य पर्यटन स्थलों के फिल्माए जाते हैं। जिसे देख उस स्थल में पयर्टकों की आमद में इजाफा होता है। इसमें रामनगर है।
फिल्म निर्माताओं से संपर्क साधेंगी अमृता
फिल्म के लिए कार्बेट पार्क सीतावनी, ढेला, कुमेरिया, दाबका, मरचूला, गूलरसिद्ध, क्यारी जैसे रमणीक स्थल हैं। पयर्टन मंत्री ने बालीवुड की काल फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि करन जौहर की फिल्म की अक्टूबर 2005 में यहीं एक माह से अधिक समय तक सूटिंग हुई थी। इसके लिए फिल्म निर्माताओं से संपर्क साधा जाएगा।
एक माह तक बनी रही फिल्म सीटी
10 अक्टूबर 2005 से लेकर 28 नवंबर तक ढिकुली में काल फिल्म की सूटिंग हुई थी। जिसमें 250 लोगों से अधिक यूनिट के सदस्य थे तो स्थानीय लोग भी इस यूनिट के साथ जुडे़ थे।
इस फिल्म को आठ साल पूरे हो गए हैं। तब अजय देवगन, जॉन इब्राहम, विवेक ओबराय, लारा दत्ता, ईशा देओल और करन जौहर ढिकुली में ही रुके थे।