फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमगढ़ी न्याय पंचायत की बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के विद्युत उपखंड में बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान और अन् - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के सिमगढ़ी न्याय पंचायत की बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों ने यूपीसीएल के जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बास्ती गांव में दो वर्ष पूर्व खराब हुए ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदले जाने पर नाराजगी जताई। क्षेत्र में बिजली के झूलते तार और जर्जर पोलों को भी बदलने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष केदार महर के नेतृत्व में सिमगढ़ी न्याय पंचायत के ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी दी। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर क्षेत्र की समस्याएं बताई। ब्लॉक अध्यक्ष महर ने कहा कि दो वर्ष से उनकी ग्राम पंचायत बास्ती में लगा एक ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। गांव में छोटे ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति हो रही है। लोड बढ़ने पर रात के समय आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सनगाड़, द्वाली और बास्ती गांवों में कई स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे हैं। कई पोल जर्जर होकर हादसे का सबब बने हुए हैं। टेढे़ पोलों के कारण भी खतरा बढ़ रहा है। कई स्थानों पर बिजली लाइन पेड़ों को छूते हुए भी गुजर रही है। लंबे समय से लॉपिंग नहीं होने से परेशानी अधिक बढ़ गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से जल्द क्षेत्र की बिजली समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेंद्र महर, उत्तम सिंह राठौर, राजेंद्र सिंह, ललित जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें