फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा वासियों के आंदोलन को मिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का साथ

विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में धरने के दौरान नारेबाजी करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मोटर मार्ग और पुल की मांग के लिए मंडलसेरा में आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। वार्ड के लोगों ने जीतनगर में धरना देकर लोनिवि और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड निवासियों के आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी साथ मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल्द मोटर पुल और सड़क का निर्माण शुरु नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को गरुड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी भैरवनाथ टम्टा ने आंदोलन स्थल पर जाकर वार्ड निवासियों की मांगों का समर्थन किया। सरकार और विभाग से जल्द लंबित विकास कार्यों को शुरू कराने की मांग की। कहा कि सड़क और पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को कई पेरशानियों से निजात मिलेगी। इस मौके पर प्रताप सिंह भंडारी, कैलाश चंद्र जोशी, हीरा सिंह पटवाल, रतन सिंह किरमोलिया, भूपाल रौतेला, नरेंद्र बघरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें