बागेश्वर में किसान विजय रैली निकालते कांग्रेसी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तीनों किसान कानून वापस लेने की घोषणा पर कांग्रेसियों और किसानों ने किसान विजय रैली निकालकर खुशी जताई। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बिलौना में निकली रैली में कहा गया कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण सैकड़ों किसानों को जान गंवानी पड़ी।
लखीमपुर खीरी जैसा कांड लोगों को देखना पड़ा। आने वाले दिनों में भाजपा को इसका प्रतिफल भुगतना पड़ेगा। कहा कि पूरे किसान आंदोलन के दौरान कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही। वहां पर बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, राजा पांडे, रमेश चंद्र, रणजीत कुमार, संदीप पंत, पनी राम कोहली, गुड्डू पाठक आदि थे।
रानीखेत में कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून वापसी की घोषणा को किसान विजय दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान मारे गए 700 किसानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि भी दी।
जिलाध्यक्ष महेश आर्या की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। वहां पर चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, रघु दत्त शर्मा, चरन जसवाल, दीपक पंत, कुलदीप कुमार, विनीत चौरसिया, अमन शेख़, सोनू सिद्दीकी थे।