फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में होने लगे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
बागेश्र जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में एक बार फिर अल्ट्रासाउंड होने लगे हैं। रेडियोलॉजिस्ट अवकाश से लौट आए हैं। उनके अवकाश के दौरान लोगों को मजबूरन प्राइवेट में ज्यादा रुपये देकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ा। गर्भवती महिलाओं को इससे खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दूरदराज के लोग भी इससे बहुत परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में सोमवार को अल्ट्रासाउंड के लिए लोगों की भीड़ रही। सुबह से अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। दूरदराज से आए 45 लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। इनमें 30 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। करीब 20 दिनों बाद लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिली। अस्पताल में सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट मातृत्व अवकाश पर हैं।
इस कारण लोगों को सप्ताह में मात्र तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल पा रही है। सीएचसी बैजनाथ के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार जिला अस्पताल के साथ ही कपकोट और बैजनाथ में भी अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही। लोगों ने अस्पताल में रोजाना अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें