फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में बारिश से दो मकान ध्वस्त, तीन सड़कों पर यातायात ठप

विज्ञापन
बागेश्वर के खांणी (कांडा) में बारिश के दौरान ध्वस्त मकान। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में तेज बारिश से दो मकान ध्वस्त और एक क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के बाद मलबा आने से तीन मोटर मार्गों पर भी यातायात ठप है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस दौरान गरुड़ में 20 कपकोट में 12.50 और बागेश्वर में 7.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश से कांडा तहसील के खाणी गांव में नवीन राम का दो मंजिला आवासीय भवन ध्वस्त हो गया। मकान गिरने से भीतर रखा सामान भी दब गया है। प्रभावित परिवार ने गांव के दीवान राम के मकान में शरण ली है। कपकोट तहसील के भलोड़ी निवासी दीवान राम का आवासीय मकान भी ध्वस्त हो गया है। यह मकान दो दिन पहले आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। तेज बारिश के चलते वह पूरी तरह से टूट गया है। वहीं बागेश्वर तहसील के सेला गांव निवासी ख्याली राम का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर कपकोट के दोबाड़ में भूस्खलन के चलते गौशाला टूटने से लोकपाल सिंह के 24 मवेशी मर गए। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
इधर, बारिश के कारण जिले की तीन सड़कों पर यातायात ठप है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गरुड़-द्यौनाई, कंधार-लोहागढ़ी और बिजोरीझाल-ओखलसों मोटर मार्ग पर यातायात ठप रहा। अन्य मोटर मार्गों पर फिलहाल यातायात सुचारु करा दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
बारिश से ध्वस्त और क्षतिग्रस्त मकानों का राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर लिया है। प्रभावितों को तात्कालिक सहायता देने के साथ नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बारिश से बंद सड़कों को खोलने का काम भी जारी है।
शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर।
बारिश से उड़खुली में आवासीय मकान ध्वस्त
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से उड़खुली में एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। मलबे में हजारों की संपत्ति दब कर नष्ट हो गयी है। तहसील क्षेत्र के उड़खुली गांव में शुक्रवार की रात मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से पुष्कर राम का मकान ध्वस्त हो गया। रात में बारिश के बीच मकान से पत्थर गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर बाहर भाग निकले। मलबे में दबकर प्रभावित परिवार की हजारों की संपत्ति दबकर नष्ट हो गयी है। पटवारी ने क्षति का मूल्यांकन कर तहसीलदार को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें