फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घालुओं से गुलजार हुआ भद्रतुंगा

विज्ञापन
बागेश्वर के भद्रतुंगा में महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी के पैर धोकर स्वागत करते महंत देवानंद द? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के पर्यटन स्थलों में तेजी से पहचान बना रहे सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल और भद्रतुंगा में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी के साथ विभिन्न प्रदेशों से 50 से अधिक साधु-संत और श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालु भद्रतुंगा के शिव मंदिर में पूूजा अर्चना करने के साथ क्षेत्र की नैसर्गिक प्राकृतिक छटा का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

भद्रतुंगा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी के पारिवारिक गुरु का भद्रतुंगा मंदिर के महंत संत देवानंद दास ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने महामंडलेश्वर त्यागी के पैर धोए और उनका आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं के साथ हुई बातचीत में महामंडलेश्वर त्यागी ने क्षेत्र में धीमी गति से हो रहे विकास कार्य पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने सरमूल और भद्रतुंगा को गंगोत्री और यमुनोत्री की तर्ज पर धाम का दर्जा देने और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सड़क की सुविधा मुहैैया कराने की बात कही। सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुुंगा विकास समिति के सलाहकार दयाल सिंह कुमल्टा ने बताया कि वर्तमान में भद्रतुंगा और सरमूल में गुजरात, महाराष्ट्र, गुजरात और ऋषिकेश से साधु-संत और श्रद्धालु पहुंचे हैं। क्षेत्र का माहौल इन दिनों भक्तिमय बना हुआ है। क्षेत्र के लोग सुबह-शाम मंदिर में आकर साधु-संतों का आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी भद्रतुंगा में रहकर साधना करेंगे। अधिक उम्र के चलते उनका इस वर्ष सरमूल जाना संभव नहीं होगा। हालांकि वह सरयू तट पर भद्रतुंगा से आगे दो से तीन किमी की दूरी तक भ्रमण के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें