बागेश्वर में आजादी का अमृत दिवस के तहत हुई गोष्ठी में मौजूद अधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया गया। विकास भवन में आयोजित कार्याशाला में जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग के बारे में जानकारी देना है।
उन्होंने कहा कि लोक सेवक होने के नाते हमें अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं इमानदारी से करना है। सरकार की ओर से जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है। उनका लाभ जन-जन तक पहुंचाना हैं। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई राजेंद्र प्रसाद कुड़ियाल और सहायक अभियंता केशव ने किया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के ईई एके जॉन, लघु सिंचाई विभाग के ईई नरेश कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग ईई रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)