फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीशियन ने मुफ्त होने वाले एक्सरे के ले लिए दो हजार

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में सीएमएस से बात करते जिपं उपाध्यक्ष और अन्य लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बीते मंगलवार को बमराड़ी निवासी बहादुर राम को घर जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना में वह बुरी तहर घायल हो गए। परिजनों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने घायल को एक्सरे करने की सलाह दी। एक्सरे करने पर तकनीशियन ने उनसे एक्सरे के दो हजार रुपये ले लिए। जबकि इमरजेंसी में सभी प्रकार का उपचार मुफ्त किया जाता है। जानकारी मिलने पर बुधवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा से इस संबंध जानकारी ली। सीएमएस ने बताया कि इमरजेंसी में एक्सरे समेत सभी प्रकार के उपचार मुफ्त किए जाते हैं। सीएमएस ने एक्सरे तकनीशियन को फटकार लगाते हुए पीड़ित के पैसे वापस कराए।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि मुफ्त प्राप्त होने वाली सुविधाओं का अस्पताल कर्मचारियों द्वारा पैसा लेना अनुचित है। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसस नुकसान होता है। अस्पताल कर्मियों को इमानदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें