फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल की हैट्रिक की बदौलत स्टेडियम बी विजयी

विज्ञापन
बागेश्वर में फुटबॉलर कोमल को सम्मानित करते विधायक और अन्य लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में चल रही स्वर्गीय मोहित भंडारी वेलफेयर सोसाइटी फुटबॉल प्रतियोगिता में 15 अगस्त को बालिकाओं के बीच दोस्ताना मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

स्टेडियम बी की ओर से खेल रहीं कोमल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन गोल दागे। कोमल की हैट्रिक की बदौलत स्टेडियम बी ने यह मुकाबला स्टेडियम ए से एक के मुकाबले चार गोल से जीत लिया। कोमल को मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। कोमल को खेल प्रेमी सुरेश लाल ने अपने पिता स्व. दुर्गा राम की स्मृति में प्रतीक चिह्न दिया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने बालिकाओं के खेल कौशल की सराहना की।
इससे पहले हुए प्रतियोगिता के एक मुकाबले में धरमघर ने बागेश्वर रॉयल को 9-0 से हराया। वहीं माउंट बलजुरी की टीम ने अर्बन बैंक की टीम को 7-0 से पराजित किया। वहां ललित कनवाल, सुरेश लाल जयसूर्या, नीरज पांडे, नितेश वर्मा, ललित तिवारी, आकाश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें