फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में हुई बर्फबारी का सैलानी उठा रहे लुत्फ, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
कपकोट के धूर में पटी बर्फ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट की पिंडर घाटी में चार दिन बाद भी बर्फ नहीं पिघली है। कर्मी के विनायक से धूर के बीच काफी मात्रा में बर्फ जमा है। जहां सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। एक ओर सैलानी बर्फ में अठखेलियां कर लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जमा बर्फ वाहन चालकों और यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के इलाकों में नौ और दस जनवरी को भारी हिमपात हुआ था। चार दिन बीतने के बाद अधिकांश स्थानों पर बर्फ पिघल गई है, लेकिन विनायक से धूर तक करीब पांच किमी के दायरे में काफी बर्फ जमा है। बुग्यालों में जमा बर्फ का आनंद लेने के लिए लोग यहां पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों से लोग परिवार सहित यहां आकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी के बाद से जहां इस क्षेत्र की सुंदरता पर चार चांद लग गए हैं, वहीं सड़कों पर जमा बर्फ वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बदियाकोट मोटर मार्ग में विनायक से धूर तक सड़कों पर भारी मात्रा में बर्फ जमा है। बर्फ में पाला गिरने के बाद फिसलन बढ़ गई है। इसके कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर वाहन फंस रहे हैं, फिसलन बढ़ने से वाहनों के फिसलने का खतरा भी बढ़ गया है। बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने के लिए यात्रियों को धक्का लगाना पड़ रहा है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने बर्फबारी के दौरान प्रशासन से क्षेत्र के लिए जेसीबी का इंतजाम करने की मांग की है। ताकि सड़कों पर जमा बर्फ को जल्द से जल्द हटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें