फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली को सजने लगा बाजार, सरयू तट पर होगा पटाखों का कारोबार

विज्ञापन
बागेश्वर में दिवाली की खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दीपावली के लिए बाजार में चहल-पहल होने लगी है। मिट्टी के दीये, देवी-देवताओं के कलेंडर, ऐपण, पेंटिंग आदि की दुकानें सज चुकीं हैं। सरयू तट पर एक दो नवंबर से आतिशबाजी का बाजार लगेगा। इसके लिए प्रशासन ने तीन दिन की अनुमति दी है।
विज्ञापन

नगर के अधिकतर व्यापारी सरयू तट पर आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस बार ऑनलाइन आवेदन होने से व्यापारियों को फायर सर्विस, कोतवाली, एसडीएम कार्यालय के चक्कर काटने से निजात मिल गई है।
पिछली दीपावली के दौरान कोरोना का असर कम नहीं हुआ था, जिसका असर व्यापार पर भी देखने के लिए मिला। लोगों ने सीमित मात्रा में आतिशबाजी खरीदी थी। हालांकि इस बार व्यापारियों को उम्मीद है कि तीन दिन तक लगने वाले पटाखा बाजार से बेहतर कारोबार होगा।
विज्ञापन

आतिशबाजी बेचने के लिए तीन दिन की अनुमति मिली है। कोरोना के बाद बाजार में थोड़ा चहल-पहल तो है, लेकिन बेहतर कारोबार की उम्मीद के बावजूद फिलहाल अधिक व्यापार की उम्मीद नहीं है। इसलिए सीमित मात्रा में आतिशबाजी मंगाई है।
- हरीश रावल, आतिशबाजी विक्रेता, बागेश्वर
सरयू तट पर तीन दिन के दौरान होने वाली बिक्री पर पटाखा कारोबारियों का पूरा व्यापार टिका है। दीपावली के लिए 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की आतिशबाजी मंगाई है। कोरोना के असर कम होने से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
- हेमंत साह, आतिशबाजी विक्रेता, बागेश्वर
दीपावली पर करीब हर घर में आतिशबाजी का सामान जाता है। पिछले वर्ष कोरोना ने कारोबार को प्रभावित किया था। हालांकि अब बाजार पहले से बेहतर है। उम्मीद है आतिशबाजी कारोबार पर भी इसका अच्छा असर होगा और बिक्री बेहतर होगी।
विज्ञापन

- नीरज सिंह रावत, आतिशबाजी विक्रेता बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें