फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन मद में 9, गैर वाहन मद में 3 आवेदन स्वीकृत

विज्ञापन
Self Employment in Bageshwar
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे विकास योजना के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में वाहन मद में प्राप्त नौ आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर 79.86 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। गैर वाहन मद में सात आवेदनों में से 61 लाख लागत के तीन आवेदन स्वीकृत किए गए।
एक आवेदन निरस्त किया गया। तीन आवेदक अनुपस्थित रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे आवास-गृह योजना में 24 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से दो करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये लागत के 16 आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

पांच आवेदन निरस्त किए गए। तीन आवेदक अनुपस्थित रहे। वहां सीडीओ डीडी पंत, जीएम उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें