फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर विधानसभा के आठ मोटर मार्गों के निर्माण को मिली 177.93 लाख रुपये की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन से इन सड़कों के निर्माण के लिए 177.93 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। पहले चरण के कार्य के लिए टोकन मनी के रूप में प्रति कार्य 10 लाख रुपये के हिसाब से 80 लाख रुपये भी अवमुक्त हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य के तहत सड़कों के निर्माण की लंबे समय से मांग उठ रही थी। विधायक चंदन राम दास ने बताया कि शासन ने आठ सड़कों के निर्माण की मंजूरी दे दी है। स्वीकृत सड़कों में दफौट-मनकोट मोटर मार्ग के धरकुड़ी ताछनी-मटियोली तीन किमी सड़क के लिए 17.46 लाख रुपये, बंगचूड़ी-कुलारंगचौड़ा 5.50 किमी सड़क के लिए 32. 01 लाख रुपये, काफलीगैर-करालागांव तीन किमी सड़क के लिए 19.62 लाख रुपये, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट मोटर मार्ग के चौंरा से बनोरखान तक पांच किमी लंबी सड़क के लिए 32.70 लाख रुपये, धैना-लखनी मोटर मार्ग से बड़प्यार तक दो किमी लंबी सड़क के लिए 13.80 लाख रुपये, वज्यूला-भुमयाड़ा मोटर मार्ग से लमगड़ा-डुंगरी होते हुए मटे-तिलसारी सड़क तक छह किमी लंबे लिंक मार्ग निर्माण के लिए 31.08 लाख रुपये, खौलसीर से मल्लाधार तक तीन किमी लंबी सड़क के लिए 19.62 लाख रुपये और आमखेत से डबोली तक बनने वाले दो किमी लंबे मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 11.64 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मोटर मार्गों के निर्माण के लिए निविदा निकाली जाएगी। क्षेत्रवासियों ने सड़कों की स्वीकृति मिलने पर विधायक और सीएम का आभार जताया है।
इनसेट
कपकोट विधानसभा के छह विद्यालयों में भवन, तीन में शौचालय निर्माण को मंजूरी
कपकोट। विधानसभा कपकोट में समग्र शिक्षा अभियान के तहत छह विद्यालयों के भवन और तीन विद्यालयों में शौचालय निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि राइंका रातिरकोट, राइंका सूपी, राइंका बदियाकोट, हाईस्कूल नील नगेड़ा, हाईस्कूल जगथाना और राइंका भंतोला में भवन निर्माण और राबाइंका ऐठाण, हाईस्कूल गैराड़ दुग, हाईस्कूल गडेरा के लिए शौचालय की स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द ही इन निर्माण कार्यों के लिए निविदा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें