फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए प्राथमिका से कार्य शुरु करें अधिकारी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अधिकारियों से प्राथमिकता से कार्य करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क किनारे अवैध निर्माण कार्यों का संयुक्त निरीक्षण और चिह्नीकरण न होने पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों से जल्द अवैध निर्माण कार्यों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेेतावनी भी दी।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने अधिकारियों से सड़क हादसों को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से सड़कों को नोटिफाइड करने के लिए त्वरित कार्य करते हुए सुरक्षा समिति के लिए धनराशि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत विद्यालयों में कार्यक्रम कराने के भी निर्देश दिए।
संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जिले में पांच सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें तीन लोगों की मौत हुई और दो घायल हुए। हादसों का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना था। बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अब तक 7056 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। बैठक में एसपी सुखबीर सिंह, एसडीएम हरगिरी, राजकुमार पांडेय, डीईओ माध्यमिक नरेश शर्मा, ईई लोनिवि संजय कुमार पांडेय, पीएमजीएसवाई अनिल चौधरी, ईओ राजदेव जायसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने दिए निर्देश
- यात्रा के लिहाज से असुरक्षित सड़कों को मानकों के अनुसार सही करने
- दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने
- स्पीड ब्रेकर, क्रश बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगाने
- एसडीएम, एआरटीओ और पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर सड़क हादसों को रोकने के लिए कार्य करे।
- वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें