फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधार-लोहागड़ी सड़क पर 29वें दिन भी यातायात बाधित रहा, 4 सड़कें भी बंद

विज्ञापन
बागेश्वर के कंधार-लोहागड़ी सड़क पर इस तरह दरक गई सड़क। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की कंधार-लोहागड़ी सड़क पर 29वें दिन भी यातायात बाधित रहा। बिजोरीझाल-ओखलसों सड़क 19 दिन से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

दो अन्य सड़कों पर मंगलवार से यातायात बाधित है। सड़कों पर आवागमन न होने से करीब 15 हजार की आबादी को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
गरुड़ की कंधार-लोहागड़ी सड़क की शुरूआत में पुल न होने से गोमती नदी के तल से वाहनों का संचालन होता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बीते 21 जुलाई से सड़क पर वाहन संचालन बाधित है।
सड़क पर आरसीसी पुल का अंतिम चरण का कार्य बचा है। बरसात निपटने से पहले पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। बिजोरीझाल से ओखलसों को जोड़ने वाली सड़क बीते 31 जुलाई से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर-दफौट, गरुड़-द्योनाई, हरीनगरी-पैसिया सड़क मलबा गिरने से बीते मंगलवार से बंद है। सड़कों के बंद होने से लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है। इससे परेशान लोगों ने सभी सड़कों पर यातायात बहाली की मांग की है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें