फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: खनन करने के लिए सरयू नदी के बीचोंबीच बना दी सड़क, शिकायत पर एसडीएम ने उठाया बड़ा कदम, जांच शुरू

Sat, 25 Nov 2023 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर के सरयू नदी से रेता खनन के लिए नदी के बीचोंबीच सड़क बना दी गई। इस बात की सूचना जिला प्रशासन को मिली तो एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया और नदी का प्रवाह रोककर सड़क को तुड़वा दिया। नदी में भंडारण किए गए रेता, बजरी को भी हटवा दिया।
विज्ञापन
सरयू नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में प्रशासन की नाक के नीचे रेता, बजरी के लिए नदियों को छलनी किया जा रहा है। सरयू नदी से रेता खनन के लिए नदी के बीचोंबीच सड़क बना दी गई। इस बात की सूचना जिला प्रशासन को मिली तो एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया और नदी का प्रवाह रोककर सड़क को तुड़वा दिया। नदी में भंडारण किए गए रेता, बजरी को भी हटवा दिया।   

विज्ञापन

 जिले में सरयू और गोमती नदी से अवैध तरीके से रेता, बजरी निकालने के मामले समय-समय पर उजागर होते रहे हैं। कठायतबाड़ा में तस्करी करने वालों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए नदी तक भारी मशीन और वाहन जाने का मार्ग बना दिया। 


वाहन न केवल नदी किनारे, बल्कि बीच नदी में ले जाने के लिए भी मार्ग तैयार कर दिया। नदी के प्रवाह को रोककर पत्थर और रेत से बने इस मार्ग के बारे में सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम मोनिका और तहसीलदार तितिक्षा जोशी मौके पर पहुंचीं। 

 

 एसडीएम मोनिका ने बताया किनदी के बीच में बने रास्ते को तोड़ दिया गया है। नदी में कोई व्यक्ति, मशीन या वाहन  नहीं मिला। कुछ मात्रा में रेता, बजरी जमा की गई थी, जिसे हटा दिया गया है। नदी तक रास्ता बनाने के मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें