फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम रेंडमाइजेशन के बाद मतदान पार्टियों के बूथ निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों और माइक्रो प्रेक्षकों का अंतिम रेंडमाइजेशन सामान्य प्रेक्षक कृष्णकांत पाठक, व्यय प्रेक्षक गजेंद्र सिंह और जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार की मौजूदगी में हुआ। प्रेक्षकों ने बताया कि अंतिम रेंडमाइजेशन के बाद प्रत्येक मतदान पार्टी के लिए बूथ निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुए अंतिम रेंडमाइजेशन में जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जिले की दोनों विधानसभाओं के लिए 188-188 मतदान टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक-एक सखी टीम है। 58 मतदान पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। शुक्रवार को सभी 432 मतदान पार्टिर्यों और चार सखी बूथ की मतदान पार्टियों का अंतिम रेंडमाइजेशन किया गया।
मतदान के लिए तैनात 49 माइक्रो प्रेक्षकों का भी रेंडमाइजेशन हो गया है। उन्होंने सभी कार्मिकों से चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने और कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, आरओ हरगिरी, डीडीओ संगीता आर्या, डीआईओ एनआईसी भावेश जगरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें