फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए कल रवाना हो जाएंगी 14 पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ इलाकों में स्थित 14 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार (आज) को रवाना हो जाएंगी। शेष 362 मतदान पार्टियां मतदान से एक दिन पहले रविवार को रवाना होंगी।
विज्ञापन

जिले की दोनों सीटों में 188-188 मतदान केंद्र हैं। जिले के 376 मतदान केंद्रों में से 14 पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना हो जाएंगी। दो दिन पहले रवाना होने वाली सभी पोलिंग पार्टियां कपकोट विधानसभा क्षेत्र की हैं। जिन केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी, उनमें राजकीय हाईस्कूल बोरबलड़ा, पंचायतघर कुंवारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डौला, वाछम, कीमू, लाहुर, खलपट्टा, महरगाड़ी (नामतीचेटाबगड़), कनोली, खाती, कालापैरकापड़ी, खेती, जीआईसी सोराग, राजकीय हाईस्कूल खलझूनी शामिल हैं।
मतदान केंद्र पहुंचने के लिए दो से 15 किमी तक चलना पड़ेगा पैदल
बागेश्वर। शनिवार को जिन पोलिंग बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, उनकी पैदल दूरी दो से 15 किलोमीटर तक है। यदि बर्फबारी हुई तो सड़कें बाधित होंगी। ऐसे में पैदल दूरी और बढ़ जाएगी। बोरबलड़ा मतदान केंद्र की दूरी सड़क मार्ग से 64 किमी, पैदल दूरी 15 किमी है।
विज्ञापन

कुंवारी की सड़क मार्ग से दूरी 64, पैदल 12, डौला की सड़क मार्ग से 58, पैदल 4, सोराग की सड़क मार्ग से 53, पैदल 4, वाछम की सड़क मार्ग से 60, पैदल 4, खाती की सड़क मार्ग से 58, पैदल दूरी 5, खलपट्टा की सड़क मार्ग से 51, पैदल 6, खलझूनी की सड़क मार्ग से 51, पैदल 6, लाहुर की सड़क मार्ग से 41, पैदल 6, कीमू की सड़क मार्ग से 83, पैदल 5, महरगाड़ी की सड़क मार्ग से 83, पैदल 2 किमी, कनोली की सड़क मार्ग से दूबरी 83 किमी, पैदल दूरी 3 किमी, खेती की सड़क मार्ग से 86 किमी, पैदल दूरी 3 किमी, कालापैरकापड़ी सड़क मार्ग से दूरी 88 किमी और पैदल दूरी दो किमी है।
अल्मोड़ा में 911 मतदेय स्थल और छह सखी बूथ
अल्मोड़ा। जिले की छह सीटों में मतदान के लिए 911 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। छह सखी बूथ भी बनाए गए हैं। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए 1088 पुरुष पार्टियां हैं जिसमें 4352 कार्मिकों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या पांच लाख 40 हजार 561 है। इसमें दो लाख 76 हजार 978 पुरुष तथा दो लाख 63 हजार 582 महिला मतदाता हैं। पूरे जिले में ट्रांसजेंडर मतदाता की संख्या मात्र एक है।
डीएम ने बताया कि छह सखी बूथों के लिए रिजर्व सहित कुल 12 पार्टी में 48 महिला कार्मिकों की तैनाती की गई है। मतदान के लिए आरक्षित सहित 266 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गये हैं। द्वाराहाट सीट में 149, सल्ट में 139, रानीखेत में136, सोमेश्वर में 145, अल्मोड़ा में 155 और जागेश्वर में 187 मतदेय स्थल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें