फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-गर्मी ने किया बीमारियों में इजाफा

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने उमड़ी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मई में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से बीमारियों में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में जांच कराने वालों की तादाद भी बढ़ने लगी है। मौसमी बीमारियां और पेट संबंधी शिकायतों को लेकर लोग जांच कराने आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों का इलाज करने के साथ उन्हें खानपान में संतुलन बनाकर चलने और पौष्टिक आहर लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मई के महीने में अमूमन तेज गर्मी पड़ती है लेकिन इस बार करीब 15 दिनों तक बारिश रही। मौसम खुला तो अचानक से तापमान बढ़ने लगा है। लगातार बदलता यह मौसम बीमारियों का कारण बन रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना 450-500 के बीच लोग स्वास्थ्य जांच कराने आ रहे हैं। अधिकांश मरीज मौसमी बुखार, पेट संबंधी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में जांच कराने आए लोकेश ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश में भीगने से बुखार आ गया। अस्पताल में काफी भीड़ है। जांच कराने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच कराने आई पूजा बिष्ट ने कहा कि अस्पताल में काफी भीड़ है। डॉक्टर से जांच कराने से लकर एक्सरे-अल्ट्रासाउंड कक्ष तक हर जगह लाइन लग रही है। अस्पताल में आने वालों को अधिक सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए।
परिचित की स्वास्थ्य जांच कराने आए मनीष शर्मा ने कहा कि अस्पताल में सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध होनी चाहिए। लोगों को जांच कराने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, इस परेशानी को दूर करने के लिए भी ठोस उपाय किए जाने चाहिए।
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को हरसंभव सुविधा प्रदान की जा रही है। भीड़ अधिक होने पर चिकित्सक अतिरिक्त समय तक जांच करते हैं। अस्पताल में दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

डॉ. विनोद टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें