फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचला दानपुर के गांवों में भारी ओलावृष्टि

विज्ञापन
बागेश्वर के पौड़ीधार के समीप सड़क पर गिरा पेड़। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम के बदलने का दौर जारी है। शुक्रवार को कपकोट के बिचला दानपुर के गांवों में करीब आधे घंटे तक भारी ओलावृष्टि होने से फसल और सब्जियों को नुकसान हुआ है। कपकोट के निचले इलाके और दुगनाकुरी क्षेत्र में भी भारी बारिश हुई है।
विज्ञापन

जिले में सुबह के समय मौसम साफ था। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बनने लगे। बिचला दानपुर के शामा, बड़ी पन्याली, भनार, माजखेत, लाथी सहित तमाम गांवों में ओलावृष्टि हुई। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह कोरंगा, कुंदन कोरंगा आदि ने बताया कि काफी देर तक ओले गिरते रहे। ओलावृष्टि से आलू की फसल को नुकसान हुआ है और अन्य फल और सब्जियां भी नष्ट हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के अधिकांश लोगों की आजीविका सब्जी और फल उत्पादन से चलती है। मौसम मेें लगातार हो रहे बदलाव और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हो रहा है। जिले के दुगनाकुरी और कपकोट के अन्य इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
पेड़ गिरने से बंद रही बागेश्वर-अल्मोड़ा सड़क
बागेश्वर। क्षेत्र में शुक्रवार को तेज हवा चलने से बागेश्वर-अल्मोड़ा राजमार्ग में पौड़ीधार के समीप विशाल चीड़ का पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में मौसम का बदलता मिजाज लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। बागेश्वर से करीब 10 किमी की दूरी पर पौड़ीधार के समीप पेड़ के सड़क पर गिरने से कई घंटे यातायात ठप रहा। गनीमत रही कि पेड़ के गिरते समय सड़क से वाहन नहीं गुजर रहा था, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पेड़ के बाद तत्काल लोनिवि और वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है।
वन विभाग की चौकी के समीप गिरा पेड़, हादसा बचा
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना में वन विभाग की चौकी के समीप पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ चौकी के ऊपर नहीं गिरा। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि जब पेड़ गिरा चौकी में वन दरोगा मंगल नाथ, वन रक्षक मनीष राणा के साथ चार फायर वॉचर मौजूद थे। संयोग से पेड़ दूसरी दिशा में गिरा और हादसा होने से बच गया। संवाद
कत्यूर घाटी में दोपहर बाद आंधी
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर घाटी में इन दिनों दोपहर बाद आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों में आंधी से कई पेड़ गिरने की सूचना है। समूचे तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद एक सप्ताह से आंधी का प्रकोप है। लोहारचौरा गांव निवासी धनराज दानू, पुरुड़ा गांव निवासी कंचन थायत आदि ने बताया कि आंधी से कई फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।

बागेश्वर के शामा में हुई ओलावृष्टि। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें