बागेश्वर कलक्ट्रेट में सड़क को लेकर प्रदर्शन करते मजकोट के लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बीनातोली-कुंझाली-मजकोट सड़क का काम पूरा नहीं होने से मजकोट के ग्रामीणों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा 10 दिन में कार्य शुरू नहीं होने पर 18 दिसंबर से आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार का मजकोट के ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मजकोट गांव कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा पर बसा है। वर्तमान में यह सांसद आदर्श ग्राम पंचायत है। अब तक गांव को सड़क से नहीं जोड़ा गया है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को 10 किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को डोली की मदद से लाना पड़ता है। वहां पर ग्राम प्रधान मदन मोहन गुंसाई, लक्ष्मण गिरी, मोहन पुरी, पूरन गिरी, दयाल पुरी, लीलाधर जोशी आदि थे।