फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा-गौरा कन्या धन योजना का लाभ न मिलने से गुस्साईं बालिकाएं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर विकास भवन परिसर में नंदा-गौरा कन्याधन का लाभ देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं बालिका? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नंदा गौरा कन्या धन योजना का लाभ न मिलने से गुस्साईं बालिकाओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में सरकार और समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विकास भवन पहुंची बालिकाओं ने योजना का लाभ न मिलने के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि कक्षा 12 उत्तीर्ण करने बाद उन लोगों ने वर्ष 2019 में नंदा-गौरा कन्या धन योजना के लिए आवेदन किया था। प्रपत्र समाज कल्याण विभाग में जमा कराए थे, लेकिन अब योजना बाल विकास विभाग के अधीन है। उनके आवेदन लंबित पड़े हैं। कहा कि उन लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के सामने भी यह मामला उठाया। कहा कि वह राजकीय इंटर कालेज चौहाना की छात्राएं रही हैं। अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की थी। तमाम बार विरोध भी दर्ज करा चुकी हैं, सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में नहीं रहा है। कहा कि योजना का लाभ नहीं मिला तो आंदोलन छेड़ देंगी। प्रदर्शन में करिश्मा, नेहा, चांदनी, सुमन, माया, अंजु, यशोदा, नीलम, रेखा, सोनू, ज्योति, ममता, आनंदी, भगवती, गीता, सपना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें