फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में सस्ता गल्ला विक्रेताओं के समर्थन में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ढुलान, भाड़े का भुगतान करने सहित अन्य मांगों के लिए कार्य बहिष्कार कर रहे सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को कांग्रेस का साथ मिला है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और अन्य कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर जल्द गल्ला विक्रेताओं की मांग पूरी करने और दुकानों में ठप पड़े राशन वितरण के कार्य को शुरू करवाने की मांग की। जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर पूर्ति कार्यालय में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बालकृष्ण ने कहा कि राशन विक्रेताओं को न तो भाड़ा ही दिया जा रहा है और न मानदेेय मिलता है। ऐसे में गल्ला विक्रेताओं के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। विक्रेताओं की हड़ताल के कारण राशन का वितरण बंद है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की परेशानी दूर करने की बजाय गल्ला विक्रेताओं को धमकाने का काम कर रही है। अगर जल्द ही सरकार ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग पूरी नहीं की तो उन्हें मजबूरन अनशन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, रणजीत कुमार, अर्जुन देव, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने की गल्ला विक्रेेताओं के साथ बैठक
बागेश्वर। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के चलते इस महीने गोदाम से राशन नहीं उठा है। इसे लेकर जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने गल्ला विक्रेताओं के साथ बैठक की। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला सचिव अशोक सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक में पूर्ति अधिकारी ने कुछ और समय देने की अपील की है। बिष्ट ने कहा कि मांगों को लेकर कोई स्पष्ट बात नहीं की जा रही है। इसको देखते हुए फिलहाल गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें