फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल निर्माण कार्य के विरोध में विहिप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के एक धार्मिक स्थल में चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पांचवी मंजिल का निर्माण कराने पर सवाल उठाए और डीएम को ज्ञापन देकर तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

विहिप के जिलाध्यक्ष दरपान सिंह धपोला के नेतृत्व में विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में 19 मार्च को धार्मिक स्थल में हो रहे निर्माण को लेकर संगठन ने नाराजगी जता जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया था। इसके बावजूद मामले का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कहा कि धार्मिक स्थल की पांचवीं मंजिल का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन इस मामले में मौन बैठा है। वहीं कार्यकर्ताओं ने धार्मिक स्थल के ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज से ध्वनि प्रदूषण होने की भी बात कही। कहा कि लाउडस्पीकर की तेज आवाज से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिलाध्यक्ष धपोला ने डीएम को दिए ज्ञापन में आपसी समरसता और सद्भाव के लिए धार्मिक स्थल के निर्माण कार्य का संज्ञान लेने और निर्माण कार्य रोकने की मांग की। इस मौके पर पूरन सिंह रावत, सुरेश धपोला, हितेंद्र धपोला, कुंदन सिंह, गोकुल सिंह, भूपाल सिंह कुंवर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें