बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना में रसोई गैस संकट के विरोध में प्रदर्शन करते धूराफाट के ग्रामीण। विज्
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के ग्रामीण इलाकों में 26 सितंबर से सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचने से गैस का संकट गहरा गया है। धूराफाट क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में गैस की किल्लत से लोगों में नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द सिलिंडर भिजवाने की मांग की है।
धूराफाट क्षेत्र के रैखोली, बोहाला, कभड़ा, एरियागाड़, महरगांव, नंदीगांव, चनबौड़ी, मयूं, साता, प्यारा, असों, मल्लाकोट आदि गांवों में सितंबर से सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचा। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि दीपावली से पहले गाड़ी आएगी लेकिन आपदा के कारण सड़कों के बंद होने से एजेंसी का रूट प्लान चरमरा गया। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस नहीं पहुंच सकी। गैस संकट झेल रहे ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया और सप्लाई सुचारु करने की मांग की। वहां पर बहादुर सिंह, पान सिंह, दीवान सिंह, सुंदरी देवी, मदन सिंह, आन सिंह, पूरन सिंह आदि थे।