फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में नेशनल चैंपियन पंकज को केंद्रीय रक्षा राज्य म्त्रीं ने किया सम्मानित

विज्ञापन
ककड़ात के पंकज कालाकोटी को सम्मानित करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के ककड़ात गांव निवासी पंकज कालाकोटी को निशानेबाजी मेें उनकी उपलब्धियों के लिए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सम्मानित किया है। नागा इंफेंट्री बटालियन के जवान पंकज पिछले 16 वर्षों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखा रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक रजत पदक जीता और दो बार राष्ट्रीय विजेता भी रहे हैं।
विज्ञापन

पंकज के पिता त्रिलोक सिंह कालाकोटी पूर्व सैनिक जबकि मां विमला देवी गृहिणी हैं। दो नागा इंफेंट्री में सेवारत पंकज बटालियन की ओर से प्रतियोगिताओं में भागीदारी करते हैं। उन्होंने 15 राज्य प्रतियोगिताओं में भागीदारी की और आठ बार विजेता रहे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह 15 और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 14 बार भागीदारी कर चुकेे हैं। पंकज को सम्मानित करते हुए भट्ट ने कहा कि पहाड़ के अधिक युवा सेना में जाकर देश की रक्षा कर रहे हैं। इधर, पंकज ने अपनी सफलता का श्रेय उत्तराखंड राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा और कोच पावेल स्मासिोव को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें