बागेश्वर में प्रदर्शन करते सैनिक कल्याण कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विभागीय संविदा प्रदान करने समेत तीन सूत्री मांगों के लिए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के उपनल संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। हड़ताली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया।
कहा कि कई वर्ष की सेवा के बाद भी उन लोगों को विभागीय संविदा नहीं दी जा रही है। सरकार और निदेशालय आश्वासन पर अमल नहीं कर रहा है। कहा कि लंबे संघर्ष के बाद छठे वेतनमान का लाभ दिया गया। सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग भी पूरी नहीं की जा रही है।
कहा कि अगस्त में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। निदेशालय ने अगस्त का वेतन रोक दिया। विभागीय संविदा न मिलने से कर्मचारियों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समय पर वेतन भी नहीं दिया जाता। हड़ताल का खामियाजा अन्य पूर्व सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है।
कहा कि मांग पूरी होने तक वह आंदोलन पर डटे रहेंगे। प्रदर्शन में बसंत बल्लभ जोशी, नरेंद्र सिंह दफौटी, जगदीश सिंह, दान सिंह, महेश राम, किशन सिंह आदि बैठे।